एरियल योगा(aerial yoga)
हम सब जानते हैं कि दुनिया कितनी बदल गई है और कितनी बदलती जा रही है| ऐसा ही कुछ आजकल हो रहा है, आज जो पूरे दुनिया में जो नया वायरस आया है corona ( करोना) जो पूरे विश्व को हिला कर रख दिया है| यह बदलाव का एक नमूना है खैर! आज हम ऐसे ही एक बदलाव के बारे में बात करेंगे|
एरियल योगा चलिए जानते हैं एरियल योगा विस्तार से|
क्या है एरियल योगा(what is aerial yoga)
आज हम एक नए प्रकार की योग के बारे में बात करने जा रहे हैं, एरियल योगा एरियल योगा का जन्म हमारे पुराने योग से ही हुआ है एक तरह का हम एरियल योगा को पुराने योग का (hybrid) |
1. कैसे किया जाता है एरियल योगा(aerial yoga)|
एरियल योगा को पारंपरिक योग की ही तरह किया जाता है| बस एरियल योगा में जितने भी आसन है, उन्हें हवा में लटक के किया जाता है |हवा में झूलने के लिए एक 3 मीटर की सिल्क के कपड़े का प्रयोग किया जाता है जिसे hammock बोला जाता है
Hammock( झूला)
एक रेशमी कपड़ा जो हवाई योग करने में मदद करता है
Note एरियल योगा को जिमनास्टिक डांस और योगा की मुद्राएं को मिलाकर बनाया गया है|
हवाई योग के लाभ(benefits of aerial yoga)(positive side of aerial yoga)
लाभ के बारे में बात करें तो हवाई योग के अनेक लाभ है, पर हम आपको कुछ विशेष लाभ अनुक्रम से बताते हैं|
1 एरियल योगा से पूरे शरीर का व्यायाम होता है| एरियल योगा झूल के किया जाता है जिसकी वजह से शरीर के हर हिस्से में हरकत होती है, जिससे मांसपेशिय टोन होती है, और आप एक सही से पाते है|
2 एरियल योगा करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है|
3 शरीर का लचीलापन बढ़ता है| हवा में रहने से हड्डियों को कम दबाव पड़ता है, और मांस पेशियों को अधिक काम करना पड़ता है जिससे लचीलापन बढ़ता है|
4 रीड की हड्डी में होने वाली वर्टेब्रल डिस्क को लुब्रिकेट करने में मदद करता है|
5 कमर दर्द की समस्याओं को ठीक करता है|
6 रक्त संचार में वृद्धि होती है|
7 एरियल योगा करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है|
8 पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी संबंधित परेशानियां नहीं होती है|
9 याददाश्त के लिए फायदेमंद है| यह योग करने से शरीर में न्यूरल कनेक्शन काफी मजबूत होता है| तथा पॉजिटिव प्रतिक्रिया दिखाता है, जिससे दिमाग को काफी फायदा मिलता है| इस वजह से याददाश्त काफी अच्छा हो जाता है|
10 एंटी एजिंग के लिए है! फायदेमंद
11 बॉडी में संतुलन बनाए रखता है|
एरियल योगा(aerial yoga)करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें(negetive side of aerial yoga)
- एरियल योगा को हमेशा इंस्ट्रक्टर के अनुसार करें|
- इस योग को आराम से करना चाहिए क्योंकि किसी प्रकार की लापरवाही आपको जिंदगी भर की शारीरिक समस्या प्रदान कर सकती है|
- इसमें अधिकतर समस्या जैसी हड्डी खिसकना, मांसपेशियों में खिंचाव होना, साथ ही साथ मांसपेशियों में दर्द होना, आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है|
- क्योंकि यह योग लटक के किया जाता है, जिसके वजह से बॉडी को बैलेंस करते हुए सभी मूवमेंट करना एक अहम और महत्वपूर्ण हिस्सा है|
- Hammock को अच्छी तरह से जांच लेने के बाद ही उस पर लटके|
- एरियल योगा करने से ठीक पहले कभी ना खाएं|
इन अवस्था में एरियल योगा(aerial yoga)को नहीं करना चाहिए|
- गर्भावस्था|
- नेत्र रोग|
- हाल ही नेत्र शल्य चिकित्सा|
- चक्कर आना|
- हृदय रोग|
- अस्थि विकार|
- उच्च रक्तचाप|
- निम्न रक्तचाप|
- प्रोस्थेटिक कूल्हा|
- सर्दी जुकाम होने पर एरियल योगा करने से बचें|
Disclaimer
|
बहुत ही अच्छा लगा पढ़ के
Pingback: Healthy and active lifestyle(स्वस्थ तथा क्रियात्मक जीवन शैली) - Healthcare and yoga